मणिमहेश यात्रा: भरमौर से गौरीकुंड के लिए नौ से शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा, इतना होगा किराया

--Advertisement--

मणिमहेश यात्रा: भरमौर से गौरीकुंड के लिए नौ से शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा, इतना होगा किराया, 9 अगस्त से भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है, हेली टैक्सी सेवा का एक तरफ का किराया करीब 3,500 रुपये निर्धारित किया गया है, चंबा के भरमौर हैलीपैड पर पहुंची हैलीटैक्सी। 

चम्बा – भूषण गुरूंग 

मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को 9 अगस्त से भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है, जो 31 अगस्त तक जारी रहेगी। इस सेवा से खासकर बुजुर्ग और असमर्थ श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

हेली टैक्सी सेवा का एक तरफ का किराया करीब 3,500 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को दो हेली टैक्सियां भरमौर पहुंच चुकी हैं।

उपमंडलाधिकारी एवं मणिमहेश न्यास के सचिव अभिषेक मित्तल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेली सेवा की शुरुआत की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यात्रा प्रबंधन को लेकर सभी इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं। श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ लेकर भरमौर से सीधा गौरीकुंड पहुंच सकेंगे, जिससे कठिन चढ़ाई से बचते हुए मणिमहेश झील की यात्रा को आसान बनाया जा सकेगा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...