मंदिर में चोरी मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार, जानिए पुलिस को कैसे मिली सफलता

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मात्र 4 दिनों में भराड़ी पुलिस ने हरिदेवी मंदिर जोल में की गई चोरी के मामले के चोरों को पकड़ लिया है। इन चोरों ने सेंध लगाकर शिव परिवार मंदिर के दानपात्र को तोड़कर नकदी चुरा ली थी।

बता दें कि भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जोल में स्थित हरिदेवी मंदिर के साथ शिव परिवार मंदिर से गत मंगलवार रात को चोरों ने चोरी की थी।

मंदिर के पुजारी राज कुमार ने बताया कि जब वह बुधवार सुबह मंदिर पहुंचा तो देखा कि शिव परिवार मंदिर के गेट का दरवाजा टूटा हुआ था और दानपात्र गायब था।

इसकी सूचना उसने स्थानीय लोगों को दी और लोगों के साथ मिलकर दानपात्र की तलाश की तो यह साथ लगती सीढ़ियों पर टूटी हुई अवस्था में मिला और इसमें कोई भी नकदी नहीं थी, जिस पर इसकी सूचना भराड़ी पुलिस को दी थी।

थाना प्रभारी दलीप चंद ने बताया कि उन्होंने अपनी अगुवाई में टीम का गठन किया और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो 2 युवकों की पहचान की गई। फुटेज में दोनों के चेहरे धुंधले नजर आ रहे थे, इनकी फोटो निकाल कर साथ लगते क्षेत्र में पूछताछ की गई।

रविवार को सूत्रों द्वारा इनका पता चल गया, जिस पर दोनों युवकों को पकड़ा गया। इन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ने चोरी करने की बात कबूल कर ली है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

दोनों आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ (लक्खा), रोपड़ी मेहरे, मनीष कुमार कुठेड़ा मलांगण के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...