मंत्रिमंडल की बैठक आठ नवंबर को, उपचुनाव और दिवाली के बाद फिर रफ्तार पकड़ेगी सरकार

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

उपचुनाव और दिवाली ब्रेक के एकदम बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक सोमवार आठ नवंबर को शिमला सचिवालय में होगी। इसके साथ ही सरकार अपने आखिरी साल के कार्यों को लेकर र$फ्तार पकड़ेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों और विभागों को आठ की कैबिनेट का नोटिस जारी कर दिया है।

इससे पहले कैबिनेट की पिछली बैठक 24 सितंबर को हुई थी। तब सरकर को भी ये एहसास नहीं था कि उपचुनाव पर इतनी जल्दी घोषणा हो जाएगी। बैठक में सबसे पहले कोविड की स्थिति की समीक्षा होगी और बढ़ते मामलों को देखते हुए क्या कदम उठाये जाने हैं, इस पर चर्चा होगी।

बैठक में ये भी चर्चा की जाएगी कि स्कूलों को खोलने को लेकर आगे क्या करना है? अभी तक के फैसले के अनुसार स्कूलों को सात नवंबर तक फेस्टिव ब्रेक के नाम पर बंद किया गया है। अब सोमवार आठ नवंबर से ही स्कूल खुलने हैं, लेकिन इसके बाद आगे क्या प्रक्रिया रहेगी, यह सात नवंबर तक प्रदेश में बढ़े कोरोना के मामलों पर निर्भर करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...

शिमला-ठियोग मार्ग पर अनियंत्रित होकर नाली में फंसी निजी बस, टला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला से ठियोग जा रही एक निजी...