मंडी-पठानकोट NH बंद, चट्टान तले दबीं मशीनें, 3 कामगार घायल

--Advertisement--

त्रिलोकपुर में फोरलेन कार्य के चलते दरकी पहाड़ी, एनएच हुआ ब्लॉक, 3 पोकलेन आई चपेट में 3 कामगार हुए घायल।

कोटला – स्वयम

पठानकोट मंडी फोरलेन कार्य के चलते देर रात उपमण्डल ज्वाली के तहत त्रिलोकपुर में बड़ा हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर शिव मंदिर के पास पहाड़ी की कटाई करते हुए एक बड़ा ल्हासा गिर गया। जिसकी चपेट में 3 पोकलेन मशीन आ गई। हादसे में 3 लोगों को चोटें आई हैं।

पहाड़ी गिरने से जहाँ कार्य तो रुक गया। वहीं एनएच पर आवागमन भी पूरी तरह से रुक गया है। जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यातायात को कोटला सोलधा 32 मील सड़क मार्ग पर भेजा गया है लेकिन इस रास्ते पर भी लंबा जाम लग रहा है। 32 मील में बहुत सारी बसों व माल वाहक ट्रकों के पहिए थम गए हैं। आज धर्मशाला में भाजपा नेता अमित शाह की जनसभा थी बहुत सारे लोग वहां भी नहीं पहुंच पाए।

वहीं स्थानीय वासी योगराज डोगरा ने बताया कि निर्माणाधीन कम्पनी अगर सही मापदंडों के तहत कार्य करती तो ऐसा हादसा न होता। उंन्होने कहा कि पहाड़ी के ऊपर बौद्ध अनुयायियों के स्कूल भी है, जिसे भी खतरा है। उंन्होने प्रशासन से मांग उठाई है कि एनएच को जोड़ से जल्द खोला जाए, साथ एनएचएआई के मापदंडों के तहत कार्य किया जाए।

फोरलेन निर्माणाधीन कम्पनी एचआर रोहित के बोल

इस बारे में फोरलेन निर्माणाधीन कम्पनी के एचआर रोहित ने बताया कि शाम तक एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ककीरा में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला, 1.69 करोड़ से बनेगी अग्निशमन व्यवस्था

चंबा के ककीरा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...