भोरंज में आपदा प्रबंधन टास्क फोर्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

--Advertisement--

भोरंज – ज्योति पठानियां

उपमंडल भोरंज के खंड विकास कार्यालय भोरंज के सभागार में आपदा प्रबंधन टास्क फोर्स (स्वयंसेवक) के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन आपदा प्रशिक्षण व राज्य आपदा प्रबंधन तथा डीडीएमए हमीरपुर की ओर से किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभ आरंभ पंचायत निरिक्षक के द्वारा किया गया और लोगों से आग्रह किया कि आप आपदा के दौरान लोगों की सहायता करें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

आपदा प्राधिकरण हमीरपुर से जय बाबा कमलाहिया आराधना संस्था अमरोह भोरंज से स्रोत व्यक्ति ज्योति पठानियां ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और लोगों को विस्तार से जानकारी दी और अभ्यास करवाया और लोगों से आग्रह किया कि अपने साथ आप कहीं भी जाएं दो पट्टी और वीटाडीन साथ रखें ताकि किसी भी आपदा के दौरान काम आ सके।

  • कैच द रेन के बारे में भी लोगो को जागरूक किया।
  • आने वाले समय में पानी के संकट के बारे में लोगों को अवगत करवाया।
  • प्रशिक्षण के दूसरे दिन होमगार्ड डॉक्टर विभिन्न जानकारी देकर लोगों को जागरूक करेंगे।
  • तीसरे दिन अग्निशमन विभाग आए हुए प्रतिभागियों को जानकारी देंगे।
  • आग से कैसे बचाव करें।
  • वालंटियर को यह तीन दिवसीय कार्यशाला में पूर्णता जागरूक किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण कार्यशाला मे विभिन्न पंचायतों के लोग आए थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...