भूमि की नीलामी 15 जुलाई को- ई. प्रत्युष चौहान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 11 जुलाई – अनिल कपलेश 

समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक, सहकारिता ई. प्रत्युष चौहान ने बताया कि गौडी सहकारी सभा में हुए गबन के दोषी पूर्व सचिव की भूमि की नीलामी 15 जुलाई को 11 बजे निश्चित की गयी है ।

उन्होंने बताया कि ब्याज मिलाकर लगभग 30 लाख का गबन सहकारी सभा में पाया गया था जिसमें सहकारिता विभाग द्वारा की गयी छानबीन में पूर्व सचिव को दोषी पाया गया तथा उसकी अचल संपती को कुर्क किया गया।

उन्होंने बताया कि मंडलीय आयुक्त मंडी से कुर्क की गयी संपती को नीलाम करने की अनुमति प्राप्त होने पर समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक सहकारी सभाएँ जिला हमीरपुर ने 30 दिन का समय आरोपी सचिव को दिया था जिसमें कोई भी वसूली ना होने पर कुर्क भूमि को नीलाम करने का निर्णय लिया गया।

समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक सहकारी सभाएँ जिला हमीरपुर ई. प्रत्युष चौहान ने बोली दाताओं से अनुरोध किया है की गौडी सहकारी सभा के वर्तमान सचिव/ प्रधान से कुर्क भूमि की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्या में उक्त दिनांक को सभा प्रांगण में होने वाली नीलामी में भाग लें।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया की शीघ्र ही जिला हमीरपुर की अन्य सहकारी सभाओं के ग़बन/ऋण दोषियों की कुर्क भूमि की नीलामी भी आयोजित की जाएगी। किसी प्रकार की कोई ऋण माफ़ी सहकारिता विभाग नहीं करता है इसलिए समय पर सहकारी सभा से लिया गया ऋण वापस करना सुनिश्चित करें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...