भारत-पाक तनाव के चलते बिलासपुर पुलिस अलर्ट, हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय तनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के तहत पंजाब राज्य से सटे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

बिलासपुर जिला विशेष रूप से चौकसी के घेरे में है, जहां स्वारघाट और कोट थाना क्षेत्रों में 24 घंटे गश्त की जा रही है। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों विशेषकर नयनादेवी शक्तिपीठ जोकि पंजाब सीमा के बेहद नजदीक स्थित है, वहां भी 24 घंटे पुलिस गश्त सुनिश्चित की गई है।

पुलिस अधीक्षक संदीप धवल के बोल

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों, वस्तुओं और व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब सीमा से लगते क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई है और पुलिस विशेष अलर्ट मोड पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा है कि यह एहतियाती कदम है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हैल्पलाइन पर सूचित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...