भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय त्रैवार्षिक अधिवेशन जसूर में हुआ सम्पन्न.

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय त्रैवार्षिक अधिवेशन जसूर में सम्पन्न हुआ।समस्त अधिवेशन का आयोजन संघ के प्रदेश महामंत्री मंगत राम नेगी की देखरेख में हुआ।इसमें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

मदन राणा ने अधिवेशन में उपस्थित सभी जिलाभर से आये प्रमुख पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ ना केवल प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि पूरे विश्व में सबसे बड़ा मजदूर संघ है जो हमेशा से मजदूर हित के लिए काम करता आ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह संघ की कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि जितने भी संघर्ष हुए है उनमें कर्मचारियों और मजदूर वर्ग की आवाज पर हमेशा सरकार ने तबज्जो दी है और कर्मचारियों को उनके हक दिलाये है।उन्होंने कहा कि आज कमर्चारियों के लिए सबसे बड़ी मांग कोई है तो वो है पुरानी पेंशन बहाल कराना जिसके लिए भारतीय मजदूर संघ जीजान से हुआ है और वो पुरानी पेंशन को बहाल करके दम लेगा।

मदन राणा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की जो हाल में बैठक हुई है उसमें केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है कि अगर केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया तो भारतीय मजदूर संघ पूरे देश मे एक उग्र आन्दोलन राष्ट्रीय स्तर पर शुरू करेगा।मदन राणा ने अपने संबोधन मे कहा कि प्रदेश का जो पहला अधिवेशन है वो मई माह में शिमला में होने जा रहा है जहाँ पहला प्रस्ताव ही पुरानी पेंशन बहाली को लेकर डाला जाएगा।

जिसमें सरकार को चेताया जाएगा कि अगर वो पुरानी पेंशन बहाल नहीं करते तो एक उग्र आंदोलन के सामना करने के लिए तैयार हो जाये। वहीं इस अधिवेशन में जिला स्तरीय कार्यकारिणी भी मनोनीत की गई जिसमें राजिंन्दर भगालिया को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वहीं पुरुषोत्तम शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के लिए सुजान सिंह,सरला राणा, बलवान ठाकुर,रणजीत सिंह,संजय चड्डा,राकेश शर्मा नियुक्त किये गए।

जिलामंत्री पड़ के लिए मुकेश कुमार,सहसचिव पदों के लिए जीवन सिंह,मनीष,सुरजीत,सुरेंद्र कौर,सुमन,और सुभाष चंद,कोषाध्यक्ष के लिके प्रीतम शर्मा,प्रेस सचिव के लिए मदन शर्मा मनोनीत किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में आज क्यों नहीं हुआ पंचायत चुनाव का ऐलान, अब कब होगी तारीखों की घोषणा? EC ने बताया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में चुनाव आय़ोग ने मंगलवार को...