भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पंचायत खबल को गोद लेने से नई राजनीति हलचल के संकेत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा विधानसभा जबाली के अधीनस्थ पड़ती पंचायत खबल को हाल ही में विकास की दृष्टि से विकसित करने को लेकर गोद लेने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने कहा आगामी लोकसभा चुनावों से कुछ माह पूर्व नड्डा की इस घोषणा पीछे कुछ और ही मंशा के संकेत नजर आ रहे हैं।

क्योंकि अब वर्तमान केंद्र सरकार का कार्यकाल छः माह से भी कम रहा गया है और किसी पंचायत को गोद लेने उपरांत उसका विकास संबंधी पूरा खाका धरातल पर प्रशासनिक स्तर पर तैयार करने में लगभग एक साल का समय लग जाता है।

क्योंकि इससे भी ऐसी ही गोद लेने की घोषणा लगभग दो वर्ष पहले माननीय सांसद किशन कपूर ने ज्वाली विधानसभा की सोलदा पंचायत के लिए भी की थी। जो आज तक केवल घोषणा तक ही सीमित है।

अतः नड्डा की खबल पंचायत को गोद लेने की घोषणा का असर धरातल पर कब देखने को मिलेगा यह तो समय की बात है लेकिन आगामी लोकसभा चुनावों से ठीक पहले लोकसभा हल्का कांगड़ा में पड़ती पंचायत खबल को गोद लेने की नड्डा की घोषणा से अगली राजनीति पारी कांगड़ा से खेलने के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...