भाजपा का महिला सशक्तिकरण महिला की क्षमताओं का अपमान करना -किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने मल्टी टास्क भर्ती के लिए महिलाओं से 50 किलो की सीमेंट की बोरी उठवाना महिलाओं की क्षमताओं का अपमान करार दिया है।

प्रवक्ता का कहना है कि आज की महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है परन्तु इस का यह अर्थ नहीं है कि आप उन की शारीरिक क्षमताओं का आकलन इस प्रकार से करें जिस में सभी महिलाएं अपनी योग्यताओं और क्षमताओं को प्रदर्शित न कर सके।

हिमाचल प्रदेश में सभी महिलाओं का भगौलिक क्षेत्र के आधार पर शारीरिक रूप से होने वाले कार्यों को करने का तरीका अलग अलग है परन्तु सत्तासीन भाजपा सरकार शायद हिमाचल प्रदेश की महिलाओं की परिस्थिति से तथा हिमाचल प्रदेश के गाँवों की परिस्थिति से जागरूक नहीं है।

सत्तासीन भाजपा सरकार को हिमाचल के लोगों की समस्या की जानकारी नहीं है इसीलिए यह सरकार नौकरी के लिए ऐसे मापदंडों का उपयोग कर रही है जिसमें सभी महिलाओं के लिए नौकरी का एक सामान मौका नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सत्तासीन भाजपा महिलाओं का सशक्तिकरण महिलाओं की क्षमताओं को अपमानित कर के कर रही है। उन्होंने भाजपा की नेत्रियों से भी प्रश्न किया है कि आज वो महिलाओं के हक़ के लिए आवाज़ क्यों नहीं उठा रही है।

क्या भाजपा की नेत्रियों को महिलाओं के साथ हो रहे इस व्यवहार में महिला सशक्तिकरण नज़र आ रहा है। भाजपा के नेताओं को अपनी कथनी और करनी दोनों को ठीक करने की आवश्यकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...