भयंकर आग लगने से लाहडू का जंगल जलकर राख

--Advertisement--

जवाली – शिबू ठाकुर 

उपमंडल ज्वाली के लाहडू पंचायत के वार्ड नंबर 5 के साथ लगते जंगल में आगजनी का सिलसिला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कई स्थानों पर तो दो बार आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। पूरे जंगल तबाह हो गए हैं। इसके साथ ही अन्य वन रेंजों के जंगलों का भी यही हाल है।

शनिवार को दोपहर के 12 बजें लगी आग से पूरा क्षेत्र जल कर राख हो गया। दूर से देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आग ने लाहडू के साथ ही भलाड़, हरियां, प्लौहडा गांव को भी अपनी चपेट में ले लिया हो।

आगजनी का मंजर इतना भयानक था कि इसकी तपिश एवं धुंआ दस किमी के दायरे तक फैल गया। जंगल घना एवं हरा भरा होने के कारण क्षेत्र में गर्मी का अहसास नहीं हो पाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जंगल मे आगजनी की घटनाएं कम ही होती है। ग्रामीण आग से जंगलों को बचाने में सक्रिय रहते हैं।

इस मर्तबा यह जंगल भी असमाजिक तत्वों की घिनोनी करतूतों से बच नही पाया है। आगजनी का यह सिलसिला एक सप्ताह से ऊपर हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...