भटियात क्षेत्र के GSSS होबार ने बढ़ाया मान, जिला स्तर पर तृतीय, ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) होबर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ SMC (स्कूल प्रबंधन समिति) पुरस्कार में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व विद्यालय ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई थी।

यह सम्मान आज चंबा के बचत भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान उपायुक्त चंबा, मुकेश रेपसवाल तथा उप निदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) श्री विकास महाजन द्वारा प्रदान किया गया।

विद्यालय की ओर से सोनू कुमार, प्रवक्ता अर्थशास्त्र, मलकीयत सिंह, व्यावसायिक शिक्षक, कमल ठाकुर व्यावसायिक शिक्षक एवं विद्यालय के SMC सदस्यों ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय परिवार के संयुक्त प्रयास, SMC की सक्रिय भागीदारी तथा शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। GSSS होबार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि समर्पण और टीम वर्क से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...