भटियात के 253 विद्यार्थियों को लैपटाॅप किए वितरित

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आज भटियात विधानसभा के ब्लॉक समिति हॉल चुवाड़ी में भटियात के 253 विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुज स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत लैपटाॅप का वितरण किया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वर्चुअल माध्यम से जुड़े। प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जहां मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाॅप दिए जा रहे हैं वहीं उन्हें छात्रवृतियां भी प्रदान की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी उंचा है जिसके लिए अध्यापक वर्ग के साथ हमारे विद्यार्थी प्रशंसा और बधाई के पात्र हैं।

आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश में 19847 लैप टाॅप बांटे गए जिनमें भाटियात विधानसभा क्षेत्र में 253 विद्यार्थियों को लैपटाॅप का वितरण किया गया है।

लैप टाॅप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई , हमें आशा है कि सरकार की इस डिजिटल योजना से हमारे विद्यार्थी लाभान्वित होंगे और अपनी शिक्षा के स्तर को बढ़ाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...