ब्यास नदी में कटे हुए तैरते हाथ ने मचाई सनसनी

--Advertisement--

पुलिस ने मौके पर जांच कर पाया इसे कृत्रिम, पुलिस ने कहा लोग बचे झूठी अफवाहों से.

हमीरपुर – हिम खबर डेस्क

नादोन स्थित व्यास नदी में मंगलवार को एक कटे हुए हाथ को तैरते हुए कुछ लोगों ने देखा तो वहां सनसनी फैल गई इस घटना के बारे में तुरंत सदर पुलिस को सूचना दी गई।

जिसके बाद पुलिस की टीम ने नदी में तैर रहे इस कटे हाथ को बाहर निकाल कर जब जांच की तो पाया किए एक कृत्रिम हाथ था लेकिन इस तरह से नदी में इस हाथ को तैरता देखते हुए जब लोगों को इसका पता चला तो यह बात आग की तरह चारों तरफ फैल गई।

पुलिस ने इस कृत्रिम हाथ को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच के बाद जानकारी दी है कि इस तरह का कृत्रिम हाथ किसी मेडिकल कॉलेज में प्रैक्टिकल संबंधित कार्य में उपयोग में लाया जाता है। लेकिन यह कृत्रिम हाथ किस ढंग से नदी में पहुंच गया।

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है। लोगों में इस घटना को लेकर डर ना फैले इसलिए हमीरपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह इस तरह की किसी भी झूठी अफवाह पर ना तो विश्वास करें और ना ही इस तरह की किसी झूठी अफवाह को आगे फैलाए।

एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि नदी में तैरता हुआ जो हाथ मिला है वह कृत्रिम है और इसका उपयोग मेडिकल कॉलेज या नर्सिंग कॉलेज में किया जाता है लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ना तो विश्वास करें और ना ही इसे कहीं आगे फैलाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...