बोह में मलबे के ढेर से एक और महिला का शव बरामद, चार लोगों की तलाश जारी

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

कांगड़ा जिला के शाहपुर उपमंडल की बोह घाटी हादसे में मलबे के नीचे दबे लोगों में से आज सुबह एक और महिला का शव बरामद हुआ है। आज सुबह 45 वर्षीय कंचना देवी पत्नी मेघनाथ का शव निकाला गया है।

उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने बताया कि इस हादसे में अब तक छह लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। राहत कार्य आज तीसरे दिन भी जारी है तथा अब चार लोग अभी भी मलबे के ढेर में दबे पड़े हैं।

गौरतलब है कि बीते कि इससे पूर्व सोमवार को मृतकों में 41 वर्षीय मस्तो देवी पत्नी भीमसेन का शव बरामद किया गया था, जबकि मंगलवार को चार लोगों में 21 वर्षीय ममता पुत्री भीमसेन, 15 वर्षीय कार्तिक पुत्र भीमसेन, 60 वर्षीय शकुतंला देवी पत्नी प्रकाश चंद तथा 30 वर्षीय शिव प्रसाद पुत्र सुभाष चंद के शव बरामद किए गए थे।

वहीं चार लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...