बेड बॉक्स में मिले चिट्ठियों से भरे और दस बोरे, पहले भी मिल चुके हैं तीन बोरे

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाली हवालात में बंद महिला डाककर्मी के घर से चिट्ठियां मिलने का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। पहले महिला डाक कर्मी के घर से एक ट्रंक से तीन बोरे चिट्ठियों के मिले थे और मंगलवार को परिजनों ने जब महिला डाक कर्मी के कमरे को खोला तो दो बेड बॉक्सों में दस बोरे चिट्ठियों के और मिले हैं। इसकी सूचना परिजनों ने डाक विभाग को दी। डाक विभाग के कर्मी भी स्पाट पर पहुंच गए वह दस बोरों में भरी डाक को देख कर हैरान रह गए और पूरी डाक को अपने कब्जे में ले लिया। अब डाक विभाग को फिर कसरत करनी पड़ेगी।

पहले तीन बोरों में भी चिट्ठियों को बांटने के लिए विभाग ने पांच सदस्य टीम गठित की थी और पांच दिनों में डाक बांट दिया गया था । अब दस बोरियों भरी हुई हजारों चिट्ठियों को बांटने 50 दिन लग सकते हैं। महिला कर्मी की इस गलती का खामियाजा जहां विभाग भुगत रहा है, वहीं डाक धारकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उधर, निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि महिला डाक कर्मी के घर से दस बोरे डाक बरामद हुए हैं, जिन्हें डाक धारकों को बांट दिया जाएगा। महिला कर्मी को सस्पेंड कर दिया है और चार्जशिट किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...