बेटी को पीटने से रोका, तो दामाद ने मार डाली सास

--Advertisement--

बेटी को पीटने से रोका, तो दामाद ने मार डाली सास

हिमखबर डेस्क

दामाद द्वारा सास की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला के चिल्फी थाना के बहनाखोदरा में दामाद को बेटी से मारपीट के लिए बोलने के कारण दामाद ने सास की हत्या कर दी।

आरोपी अमर लाल खसरे की शादी की 17 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोपी रोज शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट करता था।शुक्रवार को भी दूसरे दिनों की तरह शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे अमर को पड़ोस में रहने वाली उसकी सास ने मना किया, तो गुस्से में आकर दामाद ने सास की गला घोंटकर हत्या कर मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कुछ देर बाद हत्यारे दामाद को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...