बीमारी से लाचार महिला की मदद को आगे आया जिला प्रशासन

--Advertisement--

Image

मंडी, 27 अगस्त- नरेश कुमार

बीमारों-लाचारों की सेवा और सहायता के मंडी जिला प्रशासन के जज्बे ने 32 वर्षीय भावना देवी के जीवन को सरकारी सहारे से मिली मजबूती और भरोसे के भावों से भर दिया है। जिला प्रशासन ने बीमारी से लाचार भावना देवी की मदद को हाथ आगे बढ़ाए हैं।

बता दें, मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के निर्देशानुसार मंडी जिला में बीमारों-लाचारों की मदद के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। इसमें पंचायतों के सहयोग से ऐसे सभी रोगियों की पहचान की जा रही है, ताकि प्रशासन उनकी मदद कर सके और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उन तक पहुंचाया जा सके।

ये है पूरा मामला

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मंडी के सचिव ओपी भाटिया ने बताया कि ग्राम पंचायत तरयाम्बली के गांव भनवाड़ की 32 वर्षीय भावना देवी 7 साल की उम्र से ही मिर्गी के रोग से पीडि़त हैं और चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। उनके पिता रोनू राम का स्वर्गवास हो चुका है। ऐसे में बीमारी पर खर्चे की बड़ी दिक्कत रहती थी। भावना देवी के पांव व हाथ में गहरे जख्म हैं, जिसकी ड्रेसिंग हर तीसरे दिन करनी होती है, जिस पर खर्च होने वाली राशि का इंतजाम भी उनके लिए एक चुनौती ही था।

इस बात की जानकारी जब उपायुक्त अरिंदम चौधरी को मिली तो उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य विभाग और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अधिकारियों को भावना की मदद के लिए उनके घर भेजा। भावना के घर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने उनके लिए निःशुल्क दवाईयों और ड्रेसिंग की व्यवस्था की।

उन्हें अब जल्द ही व्हील चेयर भी प्रदान की जानी है। इसके अलावा रेडक्रॉस सोसाइटी हर 3 महीने में निशुल्क दवाईयां मुहैया करवाने और समय समय पर घावों की ड्रेसिंग की व्यवस्था का जिम्मा देखेगी। भावना देवी को अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है।

‘भला हो ऐसा सरकारा रा’
सीएम की मदद से कृतज्ञ भावों से भरे भावना के पूरे परिवार सहित संपूर्ण क्षेत्र के लोगों ने एकस्वर में मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है।

भावना की मां ठाकरी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मदद से उनके परिवार को बड़ा संबल और सहारा मिला है। बकौल ठाकरी देवी ‘‘भला हो ऐसा सरकारा रा, सरकारी मदद से भावना के ईलाज की चिंता खत्म हो गई, डॉक्टरों की निगरानी से स्वास्थ्य की ठीक देखभाल हो जाएगी, हम सीएम साब के बड़े आभारी हैं।’

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...