बीबीएमबी झील में डूबने से युवती की मौत

--Advertisement--

Image

मंडी,ज्योति पठानिया

पेपर देकर लौट रही एक युवती की बीबीएमबी झील में डूबने से मौम हो गई है। पैर फिसलने के कारण युवती झील में गिर गई थी और फिर डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को बाहर निकाला।

युवती की पहचान 22 वर्षीय सुरेखा शर्मा गांव कठोह कुठेहड़, त्रिफालघाट, सरकाघाट जिला मंडी के रुप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सुंदरनगर के एक कॉलेज से एमएससी कर चुकी युवती वर्तमान मे बल्ह के एक निजी कॉलेज में पढ़ रही थी।

जानकारी के अनुसार, युवती का गुरुवार को रिअपीयर के लिए पेपर देने गई थी। पेपर देने के बाद वह सुंदरनगर में शीशमहल के समीप रास्ते से गुजर रही थी और इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह जलाशय में गिर गई। थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों को युवती के डुबने के बारे पता चला तो उन्होंने शोर मचाया और अन्य लोगों को बुलाकर उसे बचाने का प्रयास भी किया।

घटना की सूचना तुरंत बीएसएल थाना पुलिस को दी गई, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया वह दम तोड़ चुकी थी। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...