बीबीएन: हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाद मैरिको उद्योग भी बंद, मजदूरों को दूसरी यूनिट में किया गया ट्रांसफर; जानें वजह

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) से उद्योगों का पलायन रुक नहीं रहा है। बरोटीवाला स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर के पलायन के बाद अब लोदीमाजरा से मैरिको लिमिटेड उद्योग ने भी उत्पादन बंद कर दिया है। इस उद्योग में करीब 400 कर्मचारी काम करते थे। कुछ कर्मचारियों का दूसरी यूनिट में तबादला कर दिया है, जबकि कुछ को निकाल दिया है।

बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ही उत्पादन बंद कर दिया था। बद्दी व नालागढ़ के मध्य लोदीमाजरा में मैरिको लिमिटेड उद्योग 2009 में स्थापित हुआ था। उद्योग ने इसी दौरान सिरमौर जिला में भी प्लांट स्थापित किया और उत्पादन शुरू किया था।

लोदीमाजरा में कई एकड़ भूमि पर उद्योग परिसर है। अब यहां चार सुरक्षा कर्मियों के अलावा कोई नहीं है। बताया जा रहा है कि उद्योग के पास अधिक ऑर्डर नहीं थे और औद्योगिक पैकेज की अवधि भी समाप्त हो चुकी थी, जिसके चलते उद्योग प्रबंधकों ने यहां से कारोबार समेट लिया है।

मैरिको उद्योग में सफोला नाम का रिफाइंड बनाया जाता था। बताया जा रहा है कि यहां हर वर्ष करीब 600 करोड़ रुपये का कारोबार किया जाता था। इस उद्योग से ही देशभर के लिए रिफाइंड जाता था। औद्योगिक पैकेज के तहत रियायतें मिलनी बंद होने के बाद यहां से उद्यमी पलायन कर रहे हैं। यह प्रदेश का सबसे बड़ा रिफाइनरी उद्योग था। अब यहां करोड़ों रुपये की मशीनरी को जंग लग रहा है।

महाराष्ट्र में है मुख्य प्लांट

मैरिको लिमिटेड का मुख्य प्लांट महाराष्ट्र में है। मालिक गुजरात से हैं और मुंबई में स्थापित हैं। सिरमौर के प्लांट को भी बंद करने की तैयारी है। प्रबंधन ने अपना लगभग सारा काम थर्ड पार्टी को ही दे दिया है, जिससे सफोला रिफाइंड की। मांग को पूरा किया जा रहा है।

योगेश गुप्ता, उपनिदेशक उद्योग विभाग, बद्दी के बोल

मैरिको उद्योग काफी समय पहले बंद हो गया है। प्रबंधकों को नोटिस दिया जाएगा और लीज रद करवाने के लिए कहा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...