बीड़ बिलिंग में फिर हादसा, पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरी महिला, मौत

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग में एक बार फिर पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा पेश आया है। यहां उड़ान भरने वाली एक महिला पायलट की गिरने से मौत हो गई। मृतक महिला नोएडा की रहने वाली थी। मृतक पायलट की पहचान रितु चोपड़ा पत्नी आशुतोष चोपड़ा, निवासी जी 34 सेक्टर 25 नोएडा, गौतमबुद्ध नगर के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का पति भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर के पद पर सेवारत हैं। दंपति पिछले कई साल से बीड़ आकर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते रहे हैं। रविवार दोपहर दम्पति ने अलग-अलग पैराग्लाइडर से उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही महिला ने पैराग्लाइडर से नियंत्रण खो दिया और वह संसाल नामक गांव के साथ लगती पहाड़ी पर आ गिरी।

महिला को गिरते हुए पति ने देख लिया। उन्होंने तुरंत लैंडिंग कर बैजनाथ पुलिस, प्रशासन व भारतीय वायुसेना के अपने सहयोगियों को सूचना दी। कुछ समय बाद वायुसेना का हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर महिला को पहाड़ी से निकाला और अस्पताल ले गए। अस्पताल में महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, कांगड़ा के एएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...