बीच सड़क चली गोलियां, पिस्टलों की नोक पर कारोबारी से लूटे 9 लाख

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

जिला मुख्यालय स्थित एक शराब कारोबारी के कार्यालय में बंदूक की नोक पर लाखों रुपए की लूट को अंजाम दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बीच सड़क में चोर-चोर का शोर मचा रहे शराब कारोबारी के चालक पर गोलियां भी चलाई है। सुबह-सुबह ऊना शहर में हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक स्थानीय पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौका पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।

वहीं वारदात से शहर में दहशत का माहौल बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी कार में सवार होकर आए थे, सभी के पास पिस्तौल थे। आरोपी युवक पिस्तौल लहराते हुए शराब कारोबारी के कार्यालय में घुसे और वहां पर मौजूद कर्मचारियों के कनपटी पर पिस्तौल रखकर करीब 9 लाख रुपये का कैश ले उड़े। वहीं घटना के दौरान मौके पर पहुंचे शराब कारोबारी ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उसके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट कर डाली।

जिला मुख्यालय के ऊना-अंब रोड पर स्थित शराब कारोबारी के कार्यालय में बंदूक की नोक पर करीब 9 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात को सोमवार सुबह 8 बज कर 17 मिनट पर अंजाम दिया गया। पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

शराब कारोबारी राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सोमवार सुबह जब उनके अकाउंटेंट कार्यालय में बैठकर पैसे गिन रहे थे, उसी वक्त बलेनो कार में सवार चार युवक पिस्तौल से लैस होकर उनके कार्यालय में घुसे जिसमें से हथियारों से लैस दो लोगों ने कर्मचारियों की कनपटी पर बंदूक रखकर उनसे पूरा कैश लूट लिया। घटना के दौरान वह भी कार्यालय में पहुंच गए उस दौरान हथियारों से लैस दो युवकों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया और उनके साथ भी धक्का-मुक्की की।

जबकि कार्यालय के बाहर जब शराब कारोबारी के ड्राइवर ने चोर-चोर का शोर मचाया तो लुटेरों के एक साथी ने हाइवे में ही खुलेआम ड्राइवर पर चार राउंड फायर कर दिए जिसमें चालक बाल बाल बच गया। कारोबारी के कर्मचारियों पर दागी गई तीन गोलियां बरामद कर ली गई है जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दल बल के साथ घटना की जांच शुरू कर दी। एसपी ने बताया कि कार्यालय में लगे सभी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से भी घटना को लेकर जानकारी हासिल की जा रही। कारोबारी द्वारा करीब 9 लाख रुपए की लूट होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है जल्द आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

27 अप्रैल के बाद ही होगा पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा

हिमखबर डेस्क  पंचायतीराज संस्थाओं के लिए 27 अप्रैल को वोटर...

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...