बिलासपुर में दो गुटों में मारपीट, कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर का बेटा घायल, किया चक्का जाम

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – ब्यूरो रिपोर्ट 

बिलासपुर में वीरवार देर सायं बस स्टैंड के पास भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।

एक ओर जहां कांग्रेस कायर्कर्ताओं ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अगुआई में एनएच पर धरना दिया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी परिसर में जमकर नारे बाजी की।

प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद धरने से उठे बंबर ठाकुर

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं बिलासपुर सदर से कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने कहा कि यहां पर एक डिबेट रखी हुई थी।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके बेटे को बेरहमी से पीटा गया। जब तक आरोपितों को नहीं पकड़ा जाता, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे।

उन्होंने प्रशासन से आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बाद में पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद धरना समाप्त किया व गुरुद्वारा मार्केट तक कैंडल मार्च निकाला।

भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया

उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट एवं गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी में नारेबाजी की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया है।

इससे पहले भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरलोग के पास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले को रोककर गुंडागर्दी करने का प्रयास किया था। जिला भाजपा इस मामले पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जम्वाल ने भी पूर्व विधायक पर गुंडागर्दी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...