बिना बिल के सोने-चांदी के आभूषण पकड़े, 3 व्यापारियों को 1.29 लाख का जुर्माना

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जीएसटी की चोरी कर पंजाब से स्वर्ण व चांदी के आभूषण ला रहे 3 व्यापारियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने उनसे 350 ग्राम स्वर्ण आभूषण व 3 किलो चांदी के आभूषण बिना बिल पकड़कर करीब 1 लाख 29 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है।

दरअसल जीएसटी की चोरी करने वालों के लिए गगरेट-होशियारपुर रोड सिल्क रूट बना हुआ है। इसी रास्ते कई व्यापारी जीएसटी की चोरी कर माल लेकर हिमाचल में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने भी इस मार्ग पर मुस्तैदी बढ़ा दी है। आए दिन राज्य कर एवं आबकारी विभाग के गगरेट स्थित पड़ताल नाके पर बिना बिल के लाया जा रहा माल पकड़ा जा रहा है और विभाग ऐसे व्यापारियों से जुर्माना वसूल कर रहा है।

इसी कड़ी में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के गगरेट स्थित पड़ताल नाके पर आबकारी निरीक्षक की मुस्तैदी से 3 व्यापारियों से 350 ग्राम स्वर्ण आभूषण व 3 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए जो बिना बिल के थे। इस पर विभाग ने मौके पर ही इन व्यापारियों से 1 लाख 29 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त विनोद डोगरा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बिना बिल के लाए जा रहे आभूषणों की कीमत के अनुरूप 3 व्यापारियों से 1 लाख 29 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...