बिजली के पोल से टकराया ट्रक, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

Image

हिमखबर, हमीरपुर – व्यूरो रिपोर्ट 

सुजानपुर हमीरपुर रोड पर दोपहर 3 बजे सुजानपुर की तरफ जा रहा भूसे से लदा ट्रक एक बस को पास देते समय अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया जिससे कि बिजली के पोल पर लगी 33 केवी तारें टूट गई तथा लटक गई। गनीमत यह रही कि भूसे से लदे ट्रक में तारे गिरने सेआग नहीं लगी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 बड़ा हादसा होने से टल गया

ट्रक के बिजली के पोल से टकराने से दो पोलों को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना होने पर सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को हटाया तथा रास्ता बहाल किया। मिली जानकारी के अनुसार बनाल गांव में यह दुर्घटना हुई।

पोल टूटने से बिजली हुई बंद

बिजली का पोल टूटने से 33 केवी की लाइनों को नुकसान पहुंचा। मौके पर पहुंचे इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने 1 घंटे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की ।

बिजली के पोल से ट्रक के टकरा जाने से बिजली की तारे टूट कर हवा में लटक गई जिससे कि दोनों तरफ की आवाजाही पर असर पड़ा। छोटे वाहन तो जैसे तैसे साइड से निकलना शुरू हुए लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही।

इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तारों को सड़क से हटाया जिससे कि यातायात बहाल हो सका।
एसडीओ इलेक्ट्रिसिटी गोपाल भाटिया ने बताया कि कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद लटकी हुई तारों को ठीक कर लाइट को बहाल कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...