बर्फबारी में वनकाटुओं पर रखी जा रही नजर

--Advertisement--

Image

वन विभाग ने रात को जंगलों में बढ़ाई गश्त, बैरियर पर की जा रही हर वाहन की जांच

चंबा – भूषण गुरुंग

बर्फबारी का फायदा उठाकर रात को जंगलों में अवैध शिकार और कटान करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए वन विभाग सतर्क हो गया है। रात को जंगलों में गश्त के साथ विभिन्न बैरियरों से गुजरने वाले वाहनों की पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है।

ऐसी बीटों में सबसे ज्यादा निगरानी रखी जा रही है जहां पर देवदार के पेड़ों के साथ वन्य जीवों की संख्या अधिक है। क्योंकि ऐसे जंगलों में शिकार और वनकाटु सर्दियां आने का इंतजार करते रहते हैं। बर्फबारी होने पर जंगल के भीतर पेड़ों को काटना और वन्य जीवों का शिकार करना उनके लिए आसान होता है।

इसके चलते हर वर्ष सर्दियों में देवदार के पेड़ों का अवैध कटान होता है। इसके साथ ही जंगली जानवरों का शिकार भी किया जाता है लेकिन इस बार वन विभाग पूर तरह सतर्क हो गया है।

चांजू, मैहला, जोत, हिमगिरी, कुगति, पांगी, जुम्महार सहित अन्य क्षेत्रों में रात को गश्त बढ़ा दी गई है क्योंकि इन क्षेत्रों में देवदार के पेड़ों सहित वन्य जीवों की संख्या भी अधिक है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी, बीट अफसर और वन रक्षक नियमित रूप से रात को गश्त कर रहे हैं। वहीं टीमों के कार्यों की जांच करने के लिए वनमंडलाधिकारी भी रात को पहुंच रहे हैं। जिन जंगलों में मौजूदा समय में बर्फबारी हुई है उन जंगलो में जाकर संबंधित वन रक्षक नियमित गश्त कर रहे हैं।

गश्त के दौरान अपनी सेल्फी लेकर उन्हें अपने उच्चाधिकारी को भी भेजनी पड़ रही है। इसके अलावा रात को जहां पर भी विभागीय टीम पेट्रोलिंग करने जाती है उसकी फोटो लेकर उन्हें अपने अधिकारी को भेजनी पड़ रही है। यही कारण है कि अभी तक सर्दियों में अवैध कटान और शिकार के मामले देखने को नहीं मिले हैं।

अमित शर्मा, वनमंडलाधिकारी चंबा के बोल

जंगलों में अवैध कटान और शिकार को रोकने के लिए विभागीय टीमें रात को गश्त कर रही हैं। बैरियर पर रात को गुजरने वाले हरेक वाहनों की जांच की जा रही है। अवैध कटान और शिकार करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...