बरसात सिर पर,ठेकेदारों की लापरवाही आम जनता पर पड़ रही भारी

--Advertisement--

Image

बरसात सिर पर,ठेकेदारों की लापरवाही आम जनता पर पड़ रही भारी, जल्द रास्ता ठीक नही किया गया तो फतेहपुर एक्सीयन कार्यालय का करेंगे घेराब ‘तमन्ना’

 

राजा का तालाब :- अनिल शर्मा

फतेहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बड़ी बतराहण के चमोली वार्ड 6 में फतेहपुर के पुर्व विधायक स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया द्वारा लगभग अठारह लाख रुपये की राशि सीमेंट कंक्रीट डंगे नालियों के लिए स्वीकृत हुए थे। जिसमे तीन ठेकेदारों को सात सौ मीटर का टैंडर हुआ था।

 

परन्तु बिभाग की नजरअंदाजी से और ठेकेदारों की लापरवाही से पिछले दो महीनों से काम को अधूरा छोड़ा गया हुआ है और जैसे अब बरसात का मौसम शुरू हो गया है जिस कारण मार्ग पर विशी हुई मिट्टी दलदल में त्वदील होती हुई परेशानी बन रही है तो वहीं आए दिन रोज यहां पर राहगीर गिर रहे हैं और गावबासियों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हुआ है।

 

सड़क पर दो फुट के करीब मिट्टी का मलवा गिरा हुआ है।बीडीसी नेरना बड़ी बतराहण तमन्ना,वार्ड सदस्य आरती शर्मा,कैप्टन सतपाल शर्मा,राजीव अवस्थी,नीरज शर्मा,शिखिल शर्मा, अभिषेख कौशल,सागर,साहिल शर्मा, प्रीतो देवी,मलका देवी,अंजू,मंजू देवी, आशा देवी,सुदेश देवी,राजकुमारी का कहना है कि आदि का कहना है की लोकनिर्माण विभाग को कई बार इस समस्या बारे में अवगत करवा चुके हैं पर विभाग के कान में जूं तक नही रेंग रही है, पता नही विभाग किस अनहोनी का इंतजार कर रहा है।

 

वहीं बीडीसी तमन्ना ने विभाग को चेताया कि अगर समय रहते इस सड़क का जो अधूरा कार्य नही करबाया गया तो फतेहपुर लोकनिर्माण कार्यलय में जाकर धरना दिया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

वहीं इस बारे में जब लोकनिर्माण सब डिवीजन रैहन के जेई पवन बैंस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक दो दिन में अधूरा कार्य और जो रास्ते मे मलवा पड़ा हुआ है उसको उठवा दिया जाएगा और ठेकेदारों पर भी कार्यबाही की जाएगी।

वहीं इस बारे में जब बिभागीय अधिकारी रोशन लाल अत्री के साथ फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा समस्या उनके ध्यान में आई है ब सबन्धित जेई को उक्त मार्ग की स्थिति जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...