तेज बरसात,तूफान का येलो अलर्ट जारी

--Advertisement--

Image

तेज बरसात,तूफान का येलो अलर्ट जारी, 22 से 24 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना, 25 और 26 जून को प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

 

व्यूरो, रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी तेज बरसात, तूफान और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 26 जून तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में 22 से 24 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 25 और 26 जून को पूरे प्रदेश में बादल बरसने के आसार हैं।

रविवार को प्रदेश में मौसम मिला जुला बना रहा। राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में हल्की धूप भी खिली। जबकि मैदानी जिलों में मौसम साफ रहा।

बीते दो दिनों से प्रदेश में मानसून कमजोर चल रहा है। आने वाले एक-दो दिनों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। 25 जून से बारिश में तेजी आने की संभावना जताई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; देखें पूरी कार्यकारिणी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन हुआ, आशीष...

हिमाचल: हमीरपुर में 2 नाबालिग अचानक लापता, परिवार परेशान; पुलिस ने शुरू की तलाश

हमीरपुर में दो नाबालिगों के अचानक लापता होने का...