बद्दी में एक उद्योग के स्क्रैप यार्ड में लगी आग, काले धुएं से घिरा आसमान; दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

--Advertisement--

आज सुबह बद्दी में एक कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग लग गई, आग पर काबू के लिए फायर विभाग की 10 गाडियां मौके पर मौजूद हैं, इस आग से लाखों रुपए के नुकसान होने का अंदेशा लगाया जा रहा है

सोलन/बद्दी – रजनीश ठाकुर

बद्दी के निकट ग्राम पंचायत थाना के तहत एक कबाड़ के गोदाम में आज दिन में अचानक आग लग गई। आज इतनी भयंकर थी कि उसका धुआं जहां पूरे एरिया में फैल गया, तो वहीं प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए कि कहीं कोई उद्योग तो चपेट में नहीं आ गया।

सुबह करीब 11 बजे लगी आग

जांच करने पर पता चला कि यह आग खुले में बने एक कबाड़ में गोदाम में लगी थी, जिसके आसपास अन्य कारखाने भी स्थापित हैं। यहां पर गोदाम मालिक ने प्लास्टिक के क्रेट रखे हुए थे, वो भी जलकर राख हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह आग मंगलवार 11 बजे लगी। गोदाम के अंदर प्लास्टिक के खाली नीले रंग के ड्रम भी रखे हुए और इस कंपनी का स्क्रैप का यहां पर लंबे समय से बड़ा कारोबार था।

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत ठाना में गौशाला के समीप स्थित स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

फायर बिग्रेड संभाल रहीं मोर्चा

गोदाम के अंदर कीमती कबाड़ की वस्तुओं के संग्रहण के लिए शैड भी बने हुए थे और वो भी जलकर राख हो गए। अग्रिशमन विभाग की बद्दी कार्यालय की गाडियों के अलावा नालागढ़ से भी गाडियां मंगवाई गई। वहीं कुछ निजी उद्योगों ने भी अपनी गाडियां भेजी।

फायर अफसर बद्दी हेमराज के बोल

फायर अफसर बद्दी हेमराज ने बताया कि जैसे ही हमें सूचना मिली तो हम तुरंत स्क्रैप कपंनी एम रफ एंटरप्राईजिस थाना पहुंचे और आगे पर काबू पाना शुरू किया। कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर काबू पाने के लिए हमारी टीम शिद्दत व मेहनत से लगी है। शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...