बद्दी पुलिस की बड़ी सफलता: चिट्टा बरामद मुकदमे में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, तो दूसरी तरफ जोघों में शराब बरामद

--Advertisement--

बद्दी पुलिस की बड़ी सफलता: चिट्टा बरामद मुकदमे में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, तो दूसरी तरफ जोघों में शराब बरामद।

बद्दी – रजनीश ठाकुर

बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप पकड़ने वाले मुकदमे में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने 104.570 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा जब्त करके, नशा तस्करी के मुख्य सरगना के बाद कल साथ तीसरे आरोपी/ नशा तस्कर गुरदीप सिंह दीपू पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी गांव कल्याणपुर, डाक० बरुणा, तह० नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल 

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के संकल्प के तहत की है, जो क्षेत्र में नशे की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता है।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय अदालत, नालागढ़ में पेश किया। इस मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी तरफ पुलिस थाना नालागढ़ के अन्तर्गत पुलिस चौकी जोघों ने कार्यवाही करते हुए बग्गा राम पुत्र नसीब चंद निवासी गांव सोबनमाजरा, डाक० पंजैहरा, तह० नालागढ जिला सोलन हि०प्र० के रिहाईशी मकान से 10 बोतलें शराब अंग्रेजी मार्का ब्लेंडर प्राइड और 6 बोतलें शराब अंग्रेजी मार्का रॉयल स्टैग बरामद की। जिस पर मुकदमा दर्ज करके आगामी अन्वेषण कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...