बद्दी के नायब तहसीलदार बेलीराम सेवानिवृत्त, 36 साल की सेवा करके अपने आप को माना सौभाग्यशाली

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

बद्दी के नायब तहसीलदार करीब 38 वर्ष की सरकार सेवा के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर तहसील कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें स्टाफ सदस्यों ने भावभीनी विदाई दी।

नायब तहसीलदार बेली राम की सेवा निवृत्ति पर एसडीएम महिंद्र पाल गुर्जर बद्दी नालागढ़ ने कहा कि बेली राम इस पद पर रहते हुए भी बड़ी सादगी के जीवन जीते आए हैं।

उनकी काम करने की लगन का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी संख्या में छुट्टियां होने के बावजूद वह लगातार तहसील में आते रहे और अपने काम में लगे रहे।

इस अवसर पर बद्दी तहसील स्टाफ ने कहा कि नायब तहसीलदार बेली राम से हर कर्मचारी को सीख लेनी चाहिए। बेली राम ने बताया कि उन्होंने 1984 में में बतौर बंदोबस्त पटवारी शिमला से सरकार सेवा शुरू की थी।

जिसके बाद वर्ष 2016 में वह शिमला में बंदोबस्त कानूनगो बने फिर नायब तहसीलदार के रूप में पद संभाला। बीते दिन बद्दी में नायब तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...