बड़ी खबर – कांस्टेबल भर्ती की दौड़ में 7 युवाओं की मौत, 200 अभ्यर्थी बेहोश,आखिर क्या है मामला? यहां पढ़ें

--Advertisement--

कांस्टेबल भर्ती की दौड़ में 7 युवाओं की मौत, 200 अभ्यर्थी बेहोश,आखिर क्या है मामला? यहां पढ़ें

हिमखबर डेस्क

झारखंड में एक्साइज डिपार्टमेंट में कांस्टेबल की नौकरी के लिए दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं की मौत और बेहोश होने की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। राज्य में अलग-अलग जिलों में आयोजित इस प्रतियोगिता में अब तक सात अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 200 अभ्यर्थी बेहोश हुए हैं।

पलामू में तीन दिनों के भीतर चार युवकों की मौत हुई है, जिनमें बिहार के गया निवासी अमरेश कुमार, रांची के ओरमांझी निवासी अजय महतो, पलामू के छतरपुर निवासी अरुण कुमार और गोड्डा निवासी प्रदीप कुमार शामिल हैं। हजारीबाग में भी दो युवकों की मौत हुई है, जिनमें गिरिडीह के देवरी निवासी सूरज वर्मा और मांडू निवासी महेश कुमार शामिल हैं।

इन घटनाओं को लेकर नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ली जा रही परीक्षा के जरिए कुल 583 पदों पर नियुक्ति होनी है, लेकिन अब तक करीब एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हो चुके हैं।

इस परीक्षा के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है, लेकिन परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों में हजारों लोग पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट हैं। पुरुष अभ्यर्थियों को एक घंटे में 10 किलोमीटर और महिलाओं को 40 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ लगानी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...