बच्चाें की स्कूल बस रास्ते में हुई हादसे का शिकार

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के समूर गांव में गुरुवार काे एक स्कूल बस अचानक सड़क धंसने से बीच रास्ते में ही फंस गई। हादसे के समय बस में स्कूली बच्चे सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि यह सड़क गांववासियों द्वारा स्थानीय स्तर पर पक्की की गई थी। हालांकि, बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते यह मार्ग अंदर से खोखला हो चुका था। जैसे ही बस उस स्थान से गुजरी ताे उसी समय सड़क धंस गई और बस उसी में फंस गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद की तस्वीरें साफ तौर पर दिखा रही हैं कि सड़क किस तरह से बीच से धंस गई है और बस उसमें फंसकर एक ओर झुक गई थी। फिलहाल बच्चे सुरक्षित हैं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...