बकलोह कुमलाड़ी मे बादल फटने से चिलामा पंचायत के गांव को पैदा हुआ खतरा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

गत दिनों रात को अचानक बकलोह कैंट के भेड़ी खाना गॉव के पास ऊपर पहाड़ियों में बादल फटने के कारण से लाखो टनो के हिसाब से मलवा आने के कारण कुमलाड़ी गॉव को खतरा पैदा हो गया है। अब ये मलवा धीरे धीरे नीचे बसे हुये कुमलाड़ी गॉव की और बढ़ने लगा है। जिसके कारण नीचे गॉव के लोगो मे देहशत का माहौल हो गया है।

रात लोगो को जाग – जाग के काटनी पड रही है। इस मलवे के आने से लगभग 10 से 15 घरों को खतरा पैदा हो गया है। प्रसाशन की औऱ से लगभग 10 से 15 घर के लोगो को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। वही लगभग 500 मीटर रोड मे पूरी तरह से दरारे पड़ने के औऱ धसने के कारण कुमलाड़ी से बकलोह रोड पूरी तरह से बद पड़ी है।

आज एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल को जैसे ही पता चला तो उन्होंने उसी वक्त कुमलाड़ी बकलोह रोड को क्लियर करने के लिये जेसीपी भेज दी। जैसे ही जेसीपी का चालक रोड से मिट्टी को हटाने लगा तो वारिश शुरू हो गई। जिसके चलते मलवा नही हटाया जा सका।

पंचायत के प्रधान के बोल

चिलामा पंचायत के प्रधान अमर बहादुर ने प्रशासन से मांग की है कि यहाँ का मलवा गाड़ी के माध्यम से किसी और जगह ले जाकर फेका जाये ताकि औऱ घरो को नुकसान न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...