फौज में तैनात फौजी के घर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज एक गिरफ्तार दूसरे की धरपकड़ जारी

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

आखिर कड़ी मशक्कत के बाद 5 महीने पहले हुई चोरी की वारदात की गुत्थी को सुलझाने में ज्वाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है । पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत गांव मरियाना का निवासी संजय सिंह फौज में तैनात है। जिसके घर चोरों द्वारा चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था । जिस पर संजय सिंह की पत्नी सरिता कुमारी ने पुलिस थाना ज्वाली मे चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने फिल्मी अंदाज के साथ चोरों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मरियाना गांव की महिला सरिता कुमारी पत्नी श्री संजय सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मेरे घर में करीब 7 तोले सोना, 50 ग्राम चांदी, और 44000 हजार नकदी चोरी हो गई है । उन्होंने कहा कि महिला ने शक के आधार पर घरों में फेरी लगाकर चादरें बेचने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई|

जिस पर पुलिस ने धारा 457,380, 34, आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर, एक व्यक्ति सुखा पुत्र विक्रम सिंह निवासी कुराली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। और दूसरे व्यक्ति बंटू निवासी मोच फतेहपुर की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...