फतेहपुर में पांच प्रत्‍याशी मैदान में, नाम वापसी की संभावना कम, जातिगत समीकरण साधने में जुटे उम्‍मीदवार

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

नाम वापसी आज है, आज तय हो जाएगा मैदान में कुल कितने प्रत्याशी शेष रह जाते हैं, जिनमें टक्कर होगी। हालांकि प्रत्याशियों की जीत के लिए मैदान में समर्थकों ने ताकत झोंक दी है। नुक्कड़ बैठकों से लेकर लोगों के घरों में दबिश देने का क्रम तेज हो गया है। फतेहपुर विधासनभा के उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने बलदेव ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है तो पूर्व मंत्री व विधायक स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया पर कांग्रेस ने अपना विश्वास जता उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

वहीं भाजपा सरकार में पूर्व में मंत्री रहे डाक्‍टर राजन सुशांत भी लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं अशोक सोमल व पंकज दर्शी व लोगों के बीच जाकर फतेहपुर की तस्वीर बदलने का दम भर रहे हैं और उनके पक्ष में मतदान के लिए आग्रह कर रहे हैं। यह पांच ही इस वक्त चुनावी मैदान में है। अगर आज इनमें से कोई नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो संभावित तौर पर यही पांच उम्मीदवार चुनावी दंगल में होंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि भाजपा, कांग्रेस व डा. सुशांत, अशोक सोमल व पंकज दर्शी में से कोई भी ऐसा प्रत्याशी नहीं है जो नाम वापस लेने के लिए इच्छुक है। यहां पांच प्रत्‍याशी मैदान में हैं।

जातिगत समीकरणों को साधने में जुटे प्रत्याशी

सभी प्रत्याशी जातिगत समीकरणों को साधने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां फतेहपुर विधासनभा क्षेत्र में 39000 राजपूत, 20 हजार अनुसूचित जाति व जनजाति तथा 14 हजार ओबीसी तथा 12 हजार ब्राह्मण मत हैं। ऐसे में जातिगत समीकरणों को साधने के लिए जमा घटाव किया जा रहा है। कांग्रेस के भवानी ठाकुर व भाजपा के बलदेव ठाकुर दोनों राजपूत हैं, इसलिए दोनों का इस वोट बैंक पर सीधा प्रभाव  है।

वहीं डाक्‍टर सुशांत ब्राह्मण हैं और इनका ब्राह्मण वोट पर सीधा प्र‌भाव है। ऐसे में ओबीसी व एसीएसटी वोट को कैसे साधे इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। इन समुदायों पर किस तरह से अपने पक्ष में रिझाया जाए इसके लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक जुटे हुए हैं। वहीं एक दूसरे खिलाफ मुद्दों के तीर अपने तरकस में रखकर प्रत्याशी चल रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...