फतेहपुर के रोहित चौहान बने करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष

--Advertisement--

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मोच में की नियुक्ति, कहा :- पूर्ब में रहे प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय राहुल चौहान की याद में करणी सेना करबाएगी खेलकूद प्रतियोगिता।

फतेहपुर – अनिल शर्मा

उपमण्डल मुख्यालय फतेहपुर से सबन्धित रोहित चौहान को करणी सेना का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मोच स्थित एक निजी होटल में बैठक दौरान की।

ज्ञात रहे रविवार को करणी सेना की बैठक मोच स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई जिसमें करणी सेना के विस्तार की चर्चा करने के साथ ही फतेहपुर के युबा रोहित चौहान को हिमाचल प्रदेश की बागडोर सौंपी गई।

इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तरफ से पहुंचे युबा एबं खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बादल तंबर ने मीडिया से रूबरू होते बताया कि करणी सेना का राजनीति से दूर -दूर तक का रिश्ता नही है। उन्होंने कहा यह एक सामाजिक संगठन है जोकि समाज की बेहतरी के लिए कार्य करता है ।

साथ ही उन्होंने कहा कि आज की बैठक में फतेहपुर निबासी रोहित चौहान को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है ।
साथ ही कहा पूर्ब में रहे प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय राहुल चौहान की याद में करणी सेना फतेहपुर से उनके नाम की खेलकूद प्रतियोगिता करवाने जा रही है । ताकि उनके द्बारा कोरोना काल में किये गए बेहतर कार्यों को याद किया जा सके।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा अमित राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युबा मोर्चा अरबिंद भाटी, प्रदेश अध्यक्ष युबा मोर्चा दीपक डडवाल, पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष बेनी मिन्हास व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...