प्रेस की आजादी और इसकी स्वतंत्रता पर नही आनी चाहिए किसी भी प्रकार की आंच

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकार जगत को बधाई देते हुए कहा है कि प्रेस की महत्ता को कभी भी कम नही आंका जा सकता। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में प्रेस की आजादी का बहुत ही महत्व है और इसकी स्वतंत्रता पर किसी भी प्रकार आंच नही आनी चाहिए।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अपने एक संदेश में प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र में प्रेस किसी भी सरकार की आंख कान का काम करती है, जब पत्रकार अपने लेखन से सरकार के कामकाज या जन समस्या को उजागर करते है। उन्होंने कहा है कि प्रेस की विश्वसनीयता बनी रहे इसके लिये जरूरी है कि कोई भी समाचार या लेख पूरे तथ्यों के साथ लिखा जाना चाहिए,और किसी किसी भी प्रकार की सनसनी के लेख से भी बचा जाना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने पत्रकारों का आह्वान किया है कि उन्हें राजनीति से अलग विकासात्मक खबरों को भी महत्व देना चाहिए जिससे सरकार की विकास योजनाओं व कार्यक्रमो का पूरा लाभ समाज में लोगों मिल सकें।

प्रतिभा सिंह श्रेष्ठ लेखन के लिये पत्रकारों को प्रोत्साहित करने और इनके कल्याण के लिये मीडिया घरानो से योजनाएं बनाएं जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि श्रमजीवी पत्रकारों का भविष्य सुरक्षित हो इसके पूरे प्रयास किये जाने चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...