प्री-प्राइमरी भर्ती में एनटीटी डिप्लोमा धारकों को करें शामिल, शिक्षा मंत्री से मांगी राहत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

प्रदेश के एनटीटी डिप्लोमा धारकों ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से प्री-प्राइमरी की भर्तियों के लिए बनाए जा रहे भर्ती एवं पदोन्नति नियम में एक साल के डिप्लोमा को भी शामिल करने की मांग की है।

इसमें आग्रह किया गया है कि प्रदेश के हजारों युवाओं ने एनटीटी एक साल के कोर्स को पूरा कर लिया है और ये कोर्स 2019 के बाद वर्तमान समय तक हजारों संख्या में लोगों ने किया हैं। इसलिए 2019 के बाद जिन्होंने यह कोर्स किया उन्हें भी प्री-प्राइमरी अध्यापक बनने के लिए पात्र बनाया जाए।

सभी डिप्लोमाधारक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाली प्री-नर्सरी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का उन्हें अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 45 वर्ष किए जाने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख पेंशनरों की 16 सूत्री मांगपत्र पर विचार न होने से रोष है। उन्होंने कहा कि संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक 27 नवंबर को सचिवालय में होगी।

इसमें डेढ़ लाख पेंशनरों की अनदेखी की गई है। उन्होंने पेंशनरों के लिए संयुक्त सलाहकार समिति गठित करने की बात कही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...