प्रारंभिक शिक्षा खंड कार्यालय कांगड़ा से कंप्‍यूटर और प्रिंटर चुरा ले गए चोर

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल 

कांगड़ा के डूंगा बाजार स्थित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसीसी एसएसए कार्यालय से चोर दरवाजे तोड़कर कंप्यूटर और प्रिंटर ही चुरा ले गए।

सुबह जब कार्यालय के कर्मचारी वहां पहुंचे तो वह देखकर दंग रह गए कि कार्यालय के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जिसकी तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी थी। घटना स्थल पर भवन में बीआरसीसी एसएसए व बीइइओ दो कार्यालय संचालित किए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार इन दोनों कार्यालयों से तीन कंपुयटर, दो सीपीयू तथा एक प्रिंटर चोरी हुए हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...