
शाहपुर- नितिश पठानियां
राजकीय बरिष्ठ माद्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार आज अपने शिक्षा विभाग से लंबी सेवाओं के बाद सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्यों ने प्रधानाचार्य ब अन्य साथ मे आए हुए अथितियों का जोरदार स्वागत किया।
रविन्द्र कुमार ने बताया कि किस तरह से उन्होंने शिक्षा विभाग में पहली बार राजकीय उच्च विद्यालय मेंअपने अध्यापन की शुरुआत की थी,औऱ आज राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दारिणी से सेवानिवृत्त हुए। इस समय के अनुभव उन्होंने सभी गणमान्य लोगों के साथ सांझा किए।
विद्यालय के सदस्यों ने प्रधानचार्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने एन एस एस टीम के साथ पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर ज्योति थापा, नीना शर्मा,स्वेता शर्मा,परवीन शर्मा,कपिल कुमार,कपिल डोगरा,संदीप राणा,काकू राम राजीव कुमार,महेश शर्मा ,गोपाल शर्मा,अजय कुमार,रवि कुमार,कुलविंदर ,नरेंद्र कुमार, जितेंद्र रॉय ब अन्य गणमान्य स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
