प्रधानमंत्री ने झूठ बोल कर खत्म करी अपने पद की गरिमा- केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां 

विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की ततवानी पंचायत में ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के तहत ततवानी पंचायत की जनता को बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी ,किसान – बागवान एवं समग्र समाज के उत्पीड़न के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया।

स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों ने आम जन मानस को परेशान कर रखा है प्रदेश में हर बर्ग परेशान है।और सरकार को जनता से कोई लेना देना नही ओर तानाशाही फैसलों से जनता को हर दिन मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है।

इतिहास में पहली बार हुआ कि देश के प्रधानमंत्री घोषणा करे और किसान उस पर विसवास न करे ।क्योंकि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पद की गरिमा पहले ही झूठ बोल कर खत्म कर दी है।अब देश के किसान प्रधानमंत्री मोदी के बोले हुए शब्दों पर नही बल्कि संसद में स्त्र बुला कर विधेयक बिल को निरस्त करें और msp को लागू करें तब किसान अपना आंदोलन खत्म करेगा ।

जनता अब ये कह रही है कि पहले सरकार बोलती थी कि पेट्रोल डीजल के दाम कम करना हमारे हाथ नही है।लेकिन प्रदेश में चार सीटों की हार के बाद एकदम कैसे पेट्रोल डीजल के दाम कम हो गए तब क्या आपके हाथ मे था अब जनता इस सरकार के झूठ को अच्छी तरह से जान चुकी है अब प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे जाल में फसने बाली नही है।

पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर हल्के में विकास नाम की चीज खत्म हो गयी है।अब शाहपुर में विकास सिर्फ अखबारों में देखने को मिलता है।शाहपुर हल्के की जनता को अभी तक मूलभूत सुविधाओ से ही बंचित रहना पड़ रहा है।

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलोरिया,भीम राज पूर्व प्रधान,प्यारे लाल, शिबू महन्त, शुशील कुमार, रिंकु, आकाश बानी,वार्ड पंच लगाना ओर ततवानी, हरनाम सिंह ,अजय कुमार (अजू), राबुल आदि गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...