प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 56,368 लोगों को मिलेंगे मकान, सरकार ने दी मंजूरी।

--Advertisement--

Image

दिल्ली, शिबम

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 56 हजार 368 मकानों के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके साथ ही इस योजना के तहत अभी तक 43 लाख मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है और 73 लाख निर्माणधीन है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि मंत्रालय में सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में कल देर शाम केंद्रीय मंजूरी एवं निगरानी समिति की 53वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 56 हजार 368 मकानों के निर्माण को मंजूरी दी गई।

बैठक में मिश्र ने योजना के क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ मिले। उन्होंने योजना की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाने पर जोर दिया और कहा कि मकानों के निर्माण में आधुनिक तकनीक अपनायी जानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...