प्रदेश में आज से 7 जुलाई तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मौसम विभाग ने 2 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। दो जुलाई को कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट, वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और शिमला में यैलो अलर्ट जारी किया है।

3 व 4 जुलाई को राज्य के कुछ भागों में भारी वर्षा का यैलो अलर्ट। वहीं 5 से 7 जुलाई तक राज्य के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा व आकाशीय बिजली गिरने का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून की सबसे भारी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून सीजन की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। बीते 24 घंटों में मंडी जिले के संधोल और मंडी शहर में सबसे अधिक 220 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पंडोह में 210 मिमी, बिजाही में 200 मिमी और करसोग में 160 मिमी वर्षा हुई। कांगड़ा के पालमपुर और शिमला के चौपाल में 140 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह इस मानसून सीजन की अब तक की सबसे भारी बारिश रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...