प्रदेश कांग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया ने पंजाब के नगर निगम चुनावो की जबरदस्त जीत पर पंजाब सरकार को बधाई दी

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पंजाब प्रभारी एव प्रदेश कांग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया ने पंजाब के नगर निगम चुनावो की जबरदस्त जीत पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह,पंजाब प्रभारी हरीश रावत,पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को दी बधाई।

पठानिया ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध ने पंजाब में कांग्रेस की जनता ने भाजपा और अन्य सहयोगी दलों को नकार कर काँग्रेस पर भरोसा करके शानदार जीत दिलवाई है इससे साफ हो गया है की भाजपा की जनविरोधी नीतियों से देश की जनता तंग आ चुकी है। अब बो दिन दुुर नही है कि देश जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी। पंजाब की जनता ने भाजपाओरआकालियों से नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य के आठ नगर निगमों में सात पर कांग्रेस ने कब्जा कर चौंका दिया है।

बठिंडा में 53 साल बाद कांग्रेस का मेयर बनने जा रहा है। फिरोजपुर नगर परिषद में 33 में सभी 33 वार्डों पर कांग्रेस जीती है।राजस्थान के बाद पंजाब से स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की बेहतरीन जीत ने नेतृत्व का उत्साह बढ़ाने के साथ किसानों के मुद्दे पर आगे बढ़ने की राह सुझाई है। किसान आंदोलन के शुरुआती दिनों में बाहर से समर्थन देने वाली कांग्रेस ने आंदोलन के राजनीतिक मायने समझकर ही इसे अपने अभियान का हिस्सा बनाया है।

कांग्रेस लगातार यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में किसान पंचायत कर खुद को जोड़ने का काम कर रही है।पंजाब के पंचायती राज संगठन  प्रभारी पठानिया का कहना है कि किसान आंदोलन को पंजाब के हर व्यक्ति भले ही वो किसान नहीं है इसे अपने खिलाफ माना है। पंजाब के लोग मानते हैं कि तीनों कृषि कानून राज्य की अर्थव्यवस्था को चौपट कर देंगे।कांग्रेस के प्रति लोगों के भरोसे का एक कारण भाजपा और अकाली दल की नकारात्मक सोच भी है।

जिस तरह भाजपा ने कानून बनाए और लागू कराए उससे दोनों दलों की विश्वनीयता पर सवाल उठा है। वहीं आप की भूमिका को भी लोगों ने नकार दिया है।पंजाब के शहरी इलाकों के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय प्रभारी रावत, राज्य की सरकार के कामकाज के साथ पार्टी के प्रति पंजाब के लोगों की सोच को मानते हैं। उनका कहना है कि वहां के लोग जानते हैं कांग्रेस की सरकार में शांति और सद्भावना रहती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...