प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष रविवार को ग्रहण करेंगे अपना नया पदभार

--Advertisement--

शिमला 25 नवम्बर – हिमखबर डेस्क

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार 30 नवम्बर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल,सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगी।

30 नवम्बर को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस के सभी विधायक,पूर्व विधायक, बोर्डो निगमों के अध्यक्ष उपाध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी के सभी पूर्व पदाधिकारी व प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने पार्टी के सभी नेताओं अग्रणी संगठनों युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई, सभी विभागों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह 30 नवम्बर रविवार को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पहुंच कर नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के इस पदभार समारोह का हिस्सा बन कर इन ऐतिहासिक पलो के गवाह बनें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाजार से क्यों गायब हुई Old Monk Rum? FSSAI की कार्रवाई से सैनिकों के साथ आम लोग भी मायूस

शाहपुर - नितिश पठानियां बाजार से इन दिनों ओल्ड मॉन्क...

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

हिमाचल में 70 साल के बुजुर्ग ने उगाई भांग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नष्ट किए 1240 पौधे

हिमखबर डेस्क शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और...