प्रतिभा सिंह 8 जून से 12 जून तक प्रदेश के दौरे पर

--Advertisement--

Image

शिमला,6 जून प्रदेश – जसपाल ठाकुर

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 8 जून से 12 जून तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगी।

कांग्रेस महासचिव, अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा सिंह 8 जून को शिमला से ज्वालामुखी जाएगी।इस दिन इनका रात्रि विश्राम ज्वालामुखी में रहेगा।

8 जून को सुबह 9,30 बजे धर्मशाला को रवाना होंगी जहां वह जिला कांग्रेस कमेटी की आम सभा की बैठक की अध्यक्षता करेगी उसके बाद सांय 5 बजे युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगी।इस दिन रात्रि विश्राम परिधि गृह धर्मशाला में रहेगा।

10 जून को सुबह 8 बजे हमीरपुर को रवाना होंगी और यहां प्रेस कांफ्रेंस करेगी।इसके बाद वह शिमला को रवाना होंगी और रात्रि विश्राम शिमला में रहेगा।

11 जून को शिमला से सोलन जाएगी और वहां जिला कांग्रेस कमेटी की आम सभा की बैठक की अध्यक्षता करेगी।इसके बाद कुमारहट्टी में अल्प विश्राम के बाद चंडीगढ़ को रवाना होंगी। रात्रि विश्राम चंडीगढ़ में रहेगा।

12 जून को प्रतिभा सिंह नाहन के त्रिलोकपुर के लिये रवाना होंगी। त्रिलोकपुर में माता बालासुन्दरी के दर्शनों के बाद प्रतिभा सिंह जिला कांग्रेस कमेटी नाहन द्वारा आयोजित सांवला में भारत जोड़ो अभियान के तहत सदभावना सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी।

इसके बाद सराहन में अल्प विश्राम के बाद सोलन के लिये प्रस्थान करेंगी।सोलन में ग्रीष्म उत्सव 2022 के समापन समारोह की अध्यक्षता के बाद शिमला लौट आएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...