प्रतिभा‍ सिंह का दावा, हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी कांग्रेस

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

लोकसभा सदस्य प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पूर्व में किए विकास कार्यों के आधार पर लोगों के बीच जाकर वोट मांगेगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा जो कभी महंगाई के नाम पर ढोल पीटती थी, आज खामोश बैठी है।

आज गैस सिलेंडर एक हजार रुपये से ऊपर चला गया है। तत्कालीन यूपीए सरकार के समय जब यही गैस सिलेंडर 400 रुपये के आसपास था तो भाजपा के नेता कहते थे कि उनके सत्ता में आने के बाद इसका आधा मूल्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उस समय चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, जो दूसरे कार्यकाल में भी पूरा नही हुआ है। भाजपा देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करती।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का मुख्य कारण स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के विकास कार्य ही रहे। प्रदेश में भाजपा की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसके लिए वह लोगों के बीच जाकर अपने लिए वोट मांग सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...