प्रताडऩा से तंग आकर हार्डवेयर स्टोर के सेल्समैन ने ही लगाई थी आग

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां- राजीव जसबाल 

कांगड़ा के नगरोटा बगवां में नए बस स्टैंड के समीप अनुपम हार्डवेयर की दुकान पर 12 नवंबर मध्य रात्रि लगी आग की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। समलोटी की पंचायत कालीजन निवासी अभिषेक उर्फ मिठ्ठू को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया।

एसपी खुशहाल शर्मा ने बताया कि आरोपी अभिषेक को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभिषेक अनुपम हार्डवेयर की दुकान पर ही सेल्समैन की नौकरी करता था इससे पूर्व आठ अक्टूबर को भी हार्डवेयर की दुकान पर आग लगने के पश्चात उसने नौकरी छोड़कर ढाबे में काम करना शुरू कर दिया था।

पुलिस द्वारा आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसमें अभिषेक नजर आ रहा था। पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जांच करने के पश्चात अभिषेक को पुलिस थाना नगरोटा बगवां में पूछताछ के लिए बुलाया गया जहां उसने अपने गुनाह को कबूला। उसके पश्चात उसे गिरफ्तार किया गया।

अग्निकांड से दोमंजिला दुकान को खासा नुकसान पहुंचा था। अंदर रखा करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया था। इस मामले को सुलझाने में पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ शहरवासियों का विशेष सहयोग रहा।

कबूला जुर्म, कहा मालिक करता था परेशान

आरोपित अभिषेक ने कहा कि आठ अक्टूबर को भी उसी ने दुकान में आग लगाई थी। उस समय आग पूरी तरह से नहीं लगी थी। इसलिए आधा सामान बच गया था। जब वह दुकान में काम करता था तो मालिक उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था। बात-बात पर खरी खोटी सुना देता था, जिसके चलते मानसिक रूप से प्रताडि़त होता था। इसी प्रताडऩा का बदला लेने के लिए उनके दुकान में आग लगाई।

दुकान में पीछे से घुसकर और ताला काटकर दिया अंजाम

12 नवंबर के रात को अभिषेक दुकान के पीछे से छत पर चढ़ा। उसके बाद वह टंकी के सहारे नीचे उतरा। नीचे उतरकर उसने शटर में लगे लाक को काट दिया। अंदर जाकर उसके ज्वलंत चीजों जैसे तारपीन, रंग को पूरे स्टोर में बिखेर दिया और आग लगाकर वहां से भाग गया। दुकान में पिछले और के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में अभिषेक कैद हो गया।

जिस पर था पूर्ण विश्वास, उसी ने किया विश्वासघात

अनुपम हार्डवेयर के पारिवारिक सदस्यों का विश्वासपात्र ही अग्निकांड का आरोपित निकला। अग्निकांड का आरोपित मिठ्ठू पारिवारिक सदस्यों का कितना विश्वासपात्र था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आठ अक्टूबर को अनुपम हार्डवेयर में आग लगने के पश्चात जब पुलिस द्वारा छानबीन की गई तो मिठ्ठू से भी पूछताछ करने की बात कही गई।

उस समय अनुपम हार्डवेयर के मालिक दर्शन कुमार ने यह कहकर मिठ्ठू से पूछताछ करने से मना कर दिया था कि यह तो हमारे घर के सदस्य समान है तथा बहुत ही शरीफ लड़का है जो अपने काम के प्रति समर्पित रहता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...