पौंग में पंजाब के गुर्जरों ने मवेशियों संग डाला डेरा, गंदगी से ग्रामीण परेशान

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां। व्यूरो, रिपोर्ट

 

नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत सुगनाड़ा वलोहड़ तथा पंचायत कथोली इत्यादि के ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग सरकार तथा पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पौग झील मैं जो पंजाब से गुर्जरों ने अपने मवेशियों के साथ डेरा जमा कर रखा हुआ है , उन्हें 2 दिन के भीतर वहां से नहीं हटाया, तो ग्रामीण स्वयं इन गुर्जरों को वहां से हटाएंगे और एक बहुत बड़ा आंदोलन होगा।

 

ग्रामीणों का कहना है कि इन गुर्जरों ने यहां चारों ओर गंदगी डाल रखी है, जिसके कारण कई बीमारियां फैल रही हैं। इस बारे पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी एक पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि जो यह गुर्जर यहां पर आए हुए हैं, उनके मवेशियों को इतनी बीमारियां हैं कि हमारे स्थानीय किसानों के बहुत से पशु इन गुर्जरों के मवेशियों की बीमारी के कारण मर रहे हैं और बहुत से किसानों के पशु बीमार हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...